{"_id":"67645985133b4085130f81a6","slug":"hardoi-arrested-for-threatening-mlc-s-son-by-posing-as-goldy-brar-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गोल्डी बराड़ बनकर एमएलसी के बेटे को धमकाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गोल्डी बराड़ बनकर एमएलसी के बेटे को धमकाने वाला गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:07 PM IST
सार
Hardoi News: गोल्डी बराड़ बनकर फोन पर एमएलसी के बेटे को धमकाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोल्डी पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के बेटे संचित अग्रवाल को मोबाइल पर धमकी दी गई। मामले की एफआईआर कछौना कोतवाली में दर्ज कर ली गई। गोल्डी बराड़ बनकर धमकाने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। धमकी देने वाला वाराणसी के शिवपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वाईपुर निवासी गोल्डी पटेल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कछौना निवासी अशोक अग्रवाल भाजपा के विधान परिषद सदस्य हैं। उनका बड़ा पुत्र संचित अग्रवाल राजनीतिक कार्याें में उनका सहयोग करते हैं। अशोक और संचित के कई व्यापार भी हैं। बीते मंगलवार को संचित अग्रवाल के मोबाइल पर एक कॉल आई। ट्रू कॉलर में कॉल करने वाले का नाम गोल्डी बराड़ लिखकर आ रहा था।
गोल्डी बराड़ को लॉरेंस विश्नोई का करीबी माना जाता है। फोन करने वाले ने संचित से धमकी भरे अंदाज में एमएलसी से बात कराने के लिए कहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए संचित ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृ़पेंद्र के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू हुई। सर्विलांस टीम की मदद से फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोन करने वाले का नाम गोल्डी पटेल है। उससे पूछताछ की जा रही है।