{"_id":"66543f643e62c32f9402d80b","slug":"hardoi-angered-by-mother-scolding-teenage-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव
Mon, 27 May 2024 01:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 May 2024 01:40 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोरी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गेरई निवासी किशोरी मोनिका उर्फ अदिक्षित (15) पुत्री संन्तोष कुमार ने रविवार रात गांव के दक्षिण स्थित सोबरन के बाग में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां संतोषी ने बताया कि रविवार की शाम को मोनिका फोन पर बात कर रही थी। दो तीन बार मना करने के बाद भी जब नहीं मानी तो डांट लगा दी।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर पहले तो काफी देर तक रोती रही उसके बाद घर से शौच के लिए कहकर निकल गई। वहीं पर लटककर जान दे दी। मृतका के पिता संतोष राजमिस्त्री का काम करते हैं। मृतका सात भाई बहनों में तीसरे नम्बर की थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन