फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident Two young men who went for walk after dinner were hit by car one died and other was injured

Hardoi Accident: खाना खाकर टहलने निकले युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत और साथी घायल, आरोपी चालक की तलाश

Thu, 29 Jan 2026 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:23 AM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में खाना खाकर टहलने निकले युवक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Hardoi Accident Two young men who went for walk after dinner were hit by car one died and other was injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ खाना खाकर टहलने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसर, मोहल्ला गिलजयी निवासी मोहम्मद जैद (28) अपने पड़ोसी युवक असीम के साथ बुधवार की रात को घर से खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी बीच नवीन मंडी के पास शाहजहांपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

गंभीर हालत में दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। मोहम्मद जैद की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक नगर के माल में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं, जो पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed