फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident Out of control bike plunges into ditch injured lay there all night one dead other critical

हरदोई सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खंती में गिरी बाइक, रातभर पड़े रहे घायल युवक, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Thu, 08 Oct 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

Hardoi News: सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-उन्नाव हाईवे पर अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में घायल दो युवक रातभर वहीं पड़े रहे। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Accident Out of control bike plunges into ditch injured lay there all night one dead other critical
सवायजपुर कोतवाली - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-उन्नाव हाईवे पर खितौली गांव के मोड के सामने बुधवार रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रातभर घटनास्थल पर पड़े रहे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खंती में पड़ा देखा।  इनमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगरा मजरा कन्हारी निवासी नन्हे उर्फ प्रतीक (25) पुत्र प्रमोद कटियार और मोनू उर्फ उत्कर्ष (30) पुत्र महेश कटियार बुधवार रात सवायजपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। घायल नन्हे ने बताया कि बाइक मोनू उर्फ उत्कर्ष चला रहा था। खितौली गांव के मोड़ के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे चली गई और दोनों बाइक समेत खंती में जा गिरे। दोनों एक ही परिवार के बताए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान मोनू उर्फ उत्कर्ष की मौत हो चुकी थी। घायल नन्हे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज है। परिजनों के अनुसार मोनू ने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। वह अविवाहित था और अपनी पिकअप से दूध डेयरी तक पहुंचाने का काम करता था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी तीन बहनें हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed