फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Bus conductor died, 14 passengers injured

Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर खंती में पलटी बस, कंडक्टर की मौत, 14 यात्री घायल

Tue, 21 Jun 2022 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jun 2022 11:54 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Bus conductor died, 14 passengers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई और 14 यात्री घायल हो गए। मंगलवार दोपहर एक निजी बस हरदोई से यात्रियों को लेकर सवायजपुर जा रही थी। गर्रा नदी पुल के पास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के सामने बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में लोनार कोतवाली के ग्राम जगदीशपुर निवासी कंडक्टर राजन शर्मा (32) की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार पुरौरी गांव निवासी अमलेश (32), पाली के ग्राम रुपापुर निवासी रंजना (25), लोनार के साबिरपुर निवासी मोहित (22) और महेश (24), गढ़िया नकटौरा निवासी विजय (32), विपिन (30), लोनार के बरसोइया गांव निवासी आदेश कुमार (26), नफीसा (34), मीना (28), कुसुम सिंह (30), लोनार के जिलगांव निवासी ऊषा (35), हरपालपुर के ज्यूरी गांव निवासी दीप्ति, देव सिंह व सदुल्लापुर निवासी रामबक्स (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला। बावन सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि बस के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा हुआ है। चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed