{"_id":"670bb9ef6d8faa97d5043577","slug":"hardoi-accident-bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-a-car-husband-and-son-injured-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति- पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति- पुत्र घायल
Sun, 13 Oct 2024 05:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:52 PM IST
सार
Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक कार में फंस गई और 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
अरुणा देवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी और बेटे के साथ जा रहे बाइक सवार को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और पुत्र घायल हो गए। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। सहोरा निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव (40) अपनी पत्नी अरुणा देवी (38) और पुत्र आदर्श (15) के साथ बाइक से जमालपुर जा रहे थे। गांव से बाहर निकलकर वह सड़क पर आए ही थे कि पाली की तरफ से आ रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती और पुत्र सड़क पर गिर गए। बाइक कार में फंस गई और 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार कंडे की बठिया में टकराकर सड़क किनारे खाई में लटक गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। यहां अरुणा को मृत घोषित कर दिया गया, पति और पुत्र को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन