फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, An unknown vehicle hit a bike, aworker going to factory died, police started investigation

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, फैक्टरी जा रहे मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सीएचसी में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, An unknown vehicle hit a bike, aworker going to factory died, police started investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर साई नदी पुल के निकट बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कासिमपुर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम अटूका निवासी अवधेश कुमार (30) मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम परस नेवादा अपनी ससुराल में रहता था। ससुराल से ही बुधवार सुबह साढ़े सात बजे संडीला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी मे काम करने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में गौसगंज गांव के निकट संडीला-मल्लावां मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे मे अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने एम्बुलेंस से मल्लावां सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार मे पत्नी रूबी के अलावा एक पुत्र हैं। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम मल्लावां पुलिस करवा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed