फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 665 polling parties left for voting at 2,214 centres, voting will start from 7 o'clock tomorrow

Hardoi: 2,214 केंद्रों पर मतदान कराने 665 पोलिंग पार्टियां रवाना, कल सात बजे से शुरू होगी वोटिंग

Sun, 12 May 2024 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 May 2024 11:41 AM IST
सार

Hardoi News: जिले के 2,124 मतदान केंद्रों के 3,328 बूथों पर 13,312 कार्मिक मतदान कराएंगे। इसके लिए 665 पोलिंग पार्टियां सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई से रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन
Hardoi, 665 polling parties left for voting at 2,214 centres, voting will start from 7 o'clock tomorrow
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लोकतंत्र के उत्सव को मनाने के लिए रविवार को पहली बार कार्मिक पानी पीकर और बिस्कुट खाते हुए मतदान कराने के लिए रवाना हुए। सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। 2,124 मतदान केंद्रों के 3,328 बूथों पर 13,312 कार्मिक मतदान कराएंगे।

विज्ञापन

रिजर्व कार्मिक सहित 14,660 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्मिकों को मोबाइल पर एसएमएस से ड्यूटी वाले बूथ की जानकारी, कार्मिकों को दूसरे ड्यूटी आदेश में विधानसभा क्षेत्र का आवंटन किया जा चुका है और इसी के अनुसार बुलाया गया है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को मतदान कराने के लिए 12 मई को पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथ के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहली बार रवानगी के समय पोलिंग पार्टियों के लिए सील बंद पानी की बोतल और बिस्कुट की व्यवस्था की है। पोलिंग पार्टियों के बसों से रवाना होने के समय इसका वितरण कराया गया है। ताकि गर्मी को देखते हुए कार्मिकों को दिक्कतें न होने पाएं।

सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई में की गई थी व्यवस्था
लोकसभा क्षेत्र हरदोई के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज से कार्मिकों को रवाना किया गया है। लोकसभा क्षेत्र हरदोई के लिए पांच विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ और सांडी की पोलिंग पार्टी को सीएसएन पीजी कॉलेज बुलाया गया है। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख क्षेत्र के लिए जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ और संडीला के लिए पोटिंग पार्टियों को आईटीआई से रवाना किए जाने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

बनाए गए हैं पर्याप्त काउंटर्स
पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर कार्मिकों को ड्यूटी आदेश वितरण काउंटर के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ मेज लगवाई गईं थीं। आठ मेज पर ड्यूटी आदेश का वितरण किया गया। एक मेज प्रभारी के लिए थी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वितरण के लिए भी पर्याप्त जगह लेते हुए काउंटर बनाए गए, ताकि कार्मिकों को दिक्कतें न होने पाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed