फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hands shook during push-ups, dream of becoming an Agniveer shattered

Kanpur News: पुशअप में कांपे हाथ, टूटा अग्निवीर बनने का सपना

Fri, 18 Jul 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hands shook during push-ups, dream of becoming an Agniveer shattered
कानपुर। वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 300 से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे। सुबह पांच बजे उन्हें स्टेशन के अंदर कर लिया गया था। पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। बाद में शारीरिक दक्षता जांची गई। इस दौरान पुशअप के दौरान तमाम अभ्यर्थियों के हाथ कांपने लगे तो उन्हें भर्ती से बाहर कर दिया गया। तमाम दौड़ में ही गिर पड़े। पहले राउंड में आठ अभ्यर्थियों को बाहर निकाला गया। भर्ती में शामिल होने आए विनय कुमार और सुरेश ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने सभी के एडमिट कार्ड, आधार कार्ड का बाॅयोमीट्रिक सत्यापन कराया। उनके मोबाइल बंद करा दिए गए। इसके बाद 50-50 की संख्या में 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें सफल अभ्यर्थी पुशअप और स्कॉट के लिए चुने गए। पुशअप के दौरान जैसे ही अभ्यर्थियों के हाथ कांपने लगे तो उन्हें बाहर कर दिया गया। कानपुर देहात से आए सुमित देव ने बताया कि पहली बार भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे। अगली बार और अच्छी तैयारी करके आएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed