फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Handloom is a symbol of our culture and livelihood: Rakesh Sachan

हथकरघा हमारी संस्कृति और आजीविका का प्रतीक : राकेश सचान

Fri, 08 Aug 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Handloom is a symbol of our culture and livelihood: Rakesh Sachan
सम्मानित करते राकेश सचान। संवाद - फोटो : संवाद
कानपुर। हथकरघा हमारी सांस्कृतिक धरोहर के साथ लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। प्रदेश सरकार बुनकरों के हितों की रक्षा और हथकरघा उद्योग के संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। बुनकरों के उत्पाद निर्यात हो रहे हैं। यह बातें कैबिनेट मंत्री ने राकेश सचान ने गुरुवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। इस दौरान उन्होंने कानपुर समेत 13 जिलों के 39 बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरदोई-उन्नाव के बीच 1000 एकड़ में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क बनाया जा रहा है। शहर की बंद कपड़ा मिलों को चलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कानपुर के वसीक, इम्तियाज अहमद, साजियाबानों के अलावा अयोध्या, अलीगढ़, इटावा, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, मऊ, लखनऊ और वाराणसी के उत्कृष्ट बुनकरों को सम्मानित किया। इस दौरान हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, कवर, दरी, टेबल कवर और बेडशीट जैसे उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शाम को फैशन शो हुआ जिसमें मॉडलों ने कैटवॉक कर हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का निर्देशन आईएफएफटीसी सिलिगुड़ी पश्चिम बंगाल के निदेशक कुतलिन दास ने किया। यहां पर उपायुक्त प्रवर्तन पीसी ठाकुर, उपनिबंधक उत्तीर्णवीर सिंह, सहायक निबंधक कुसुम, सुधीर सानिया कुमार, दीपांकर कश्यप, सुरेश गुप्ता, तुषार बाजपेई, नसीम अख्तर, गुलाब सिंह, अशरफ अंसारी, वरुण गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed