{"_id":"6a3628cfface3c9206027f88","slug":"hamirpur-youth-performs-life-threatening-stunt-on-roof-of-erickshaw-dancing-energetically-to-movie-tunes-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ई-रिक्शा की छत पर युवक का जानलेवा स्टंट, फिल्मी धुनों पर किया जबरदस्त डांस, पुलिस ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ई-रिक्शा की छत पर युवक का जानलेवा स्टंट, फिल्मी धुनों पर किया जबरदस्त डांस, पुलिस ने लिया संज्ञान
Sat, 20 Jun 2026 11:15 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:15 AM IST
सार
Hamirpur News: मौदहा कस्बे में ई-रिक्शा की छत पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर एक युवक ने फिल्मी धुन पर नाचते हुए खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में ई-रिक्शा की छत पर खड़ा होकर फिल्मी गानों की धुन पर डांस करता दिखाई दे रहा है। उसके इस करतब को देखकर राहगीर हैरान रह गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक के इस बेहूदा करतब को गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा करार दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि थोड़ी सी चूक में बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में पहले भी यातायात नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।