{"_id":"641ac99ca3f010c14e0a86b0","slug":"hamirpur-youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Wed, 22 Mar 2023 02:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में एक ट्रैक्टर चालक ने बांदा-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव निवासी शिवप्रसाद पाल (30) स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव में अपने मौसिया रामबाबू पाल के पास रहकर उनके भतीजे आलोक पाल का ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन
पत्योरा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने बताया कि गेट के आसपास मौजूद लोगों ने ट्रेन से गिरने की बात बताई है। जबकि मृतक के पास से कोई टिकट बरामद नहीं हुआ है। आलोक पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी काफी समय से दिल्ली में रह रहे अपने पिता के पास चली गई थी। वहीं इनका आठ वर्षीय पुत्र, पांच वर्षीय पुत्री अपनी दादा-दादी के पास किसवाही गांव में रह रहे हैं। मृतक ने किस कारण से आत्महत्या की या ट्रेन से गिरने पर मौत हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन