{"_id":"6ada631bb7a31be70e0df079","slug":"jai-mahakal-traders-warehouse-sealed-following-license-suspension-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146710-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लाइसेंस निलंबन के बाद जय महाकाल ट्रेडर्स का गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लाइसेंस निलंबन के बाद जय महाकाल ट्रेडर्स का गोदाम सील
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में खाद बिक्री में अनियमितताओं पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अनियमितताएं मिलने पर मैसर्स जय महाकाल ट्रेडर्स का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करने के बाद अब प्रशासन ने गोदाम को भी सील कर दिया है।
एसडीएम करनवीर सिंह और जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। इससे पहले जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिले थे। पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में भी अंतर पाया गया था। इन अनियमितताओं के आधार पर विभाग ने फर्म का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आगे की कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी की ओर से मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई से कस्बे के खाद कारोबारियों में हलचल है। एसडीएम ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।