{"_id":"6adb0953f66b0ddf8504a1c9","slug":"hamirpur-fish-die-due-to-contaminated-water-in-a-pond-causing-a-loss-of-four-lakh-rupees-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तालाब में दूषित पानी से मछलियों की मौत, चार लाख का नुकसान, ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तालाब में दूषित पानी से मछलियों की मौत, चार लाख का नुकसान, ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
Fri, 23 Oct 2026 12:44 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:44 PM IST
सार
Hamirpur News: मुस्करा कस्बे में ठेके पर लिए गए इटकिरी तालाब में बड़ी संख्या में पाली जा रही मछलियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मत्स्य पालन कर रहे बाबूराम ने ग्राम प्रधान पर तालाब में गंदगी और दूषित पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तालाब में मछलियों की मौत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में मुस्करा कस्बे के छह थोक निवासी बाबूराम द्वारा मत्स्य पालन हेतु लिए गए इटकिरी तालाब में बड़ी संख्या में पाली जा रही मछलियों की मौत हो गई। ठेकेदार ने इसके लिए ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए लगभग चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
बाबूराम ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने मत्स्य विभाग से इटकिरी तालाब का आगामी 10 वर्षों के लिए मछली पालन का सरकारी ठेका लिया था। तालाब में बड़ी संख्या में मछली के बच्चे डलवाए गए थे, जो बाजार में बेचने योग्य हो चुकी थीं। उनका आरोप है कि तालाब में गंदगी व दूषित तरल पदार्थ मिलाकर मछलियों को मार दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई
बताया कि कई कुंतल मरी हुई मछलियां तालाब से निकाल ली गई हैं, लेकिन शेष मछलियां भी लगातार मर रही हैं। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही और शासन-प्रशासन से न्याय व सहायता की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।