फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cooperative societies locked up due to employees' strike

Hamirpur News: आज 18 बूथों पर 15,480 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies locked up due to employees' strike
फोटो 22 एचएएमपी 31- कलेक्ट्रेट परिसर पर मतपेटी लेकर जाते पोलिंग पार्टी के लोग। संवाद
विज्ञापन

-डीएम ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। दोपहर बाद मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। जनपद के 18 बूथों पर कुल 15,480 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
जिले में शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। डीएम अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। साथ ही बूथ केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


वीडियोग्राफी होगी, मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने प्रत्येक मतदान स्थल पर वीडियो कैमरे के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक बूथ पर आवश्यक कार्मिक तैनात कर मोबाइल जमा कराने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदाताओं की पहचान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापित की जाएगी और वैध पहचान पत्र एवं निर्वाचन संबंधी निर्धारित पात्रता की पुष्टि के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में करेंगे निगरानी
डीएम ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा, सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। किसी भी समस्या अथवा अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


कस्बा सुमेरपुर में बनाए गए तीन बूथ
कस्बे में तीन बूथ बनाए गए हैं। इनमें ब्लॉक क्षेत्र के कुल 2879 मतदाता शुक्रवार को मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कस्बे के 1100 मतदाताओं के लिए नगर पंचायत कार्यालय में एक बूथ बनाया गया है। वहीं ब्लॉक क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायतों के 1779 मतदाताओं के लिए ब्लॉक कार्यालय में दो बूथ बनाए गए हैं। इनमें एक बूथ पर 886 और दूसरे बूथ पर 893 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed