{"_id":"6800f6e1628e5d177d05e258","slug":"hamirpur-woman-threatened-to-kill-her-husband-and-put-his-body-in-a-drum-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: महिला ने पति को मारकर ड्रम में भरने की दी धमकी, ससुर की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: महिला ने पति को मारकर ड्रम में भरने की दी धमकी, ससुर की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
Thu, 17 Apr 2025 06:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:14 PM IST
सार
Hamirpur News: महिला ने पति को मारकर ड्रम में भरने की धमकी दी। ससुर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ससुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पारिवारिक विवाद में बहू ने ससुर, ननद और पति के साथ मारपीट व गाली गलौज कर दी। ससुर ने बहू द्वारा बेटे को ड्रम में काटकर भरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के सिकंदरापुरा मोहल्ला निवासी रामनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते बुधवार देर रात बहू अमृता ने उसे और उसकी बेटी प्रीति के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
शोर सुनकर पत्नी मालती और बेटा दीपक बचाने आया तो उसने भी उन्हें भी पीटा। रामनारायण ने आरोप लगाते हुए बताया की बहू दिनभर फोन पर बात करती है। उसने दीपक को ड्रम में काटकर डालने की धमकी दी है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन