{"_id":"643793ea08cee10e4b04f5f3","slug":"hamirpur-woman-committed-suicide-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, शव देख बिलख पड़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, शव देख बिलख पड़े बच्चे
Thu, 13 Apr 2023 11:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में विवाहिता ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मराठीपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी में रामबाबू अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात को उसकी पत्नी बसंती (28) ने सूने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पति और बच्चों की जब नींद खुली तो दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे से लटकी मिली। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। मृतका का पति रामबाबू पल्लेदारी कर परिवार चलाता है। मृतका की शादी लगभग दस साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है। थाना अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन