फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two youth arrested for illegal recovery

Hamirpur: फर्जी विधायक बनकर अवैध वसूली करने वाले दो युवक गिरफ्तार, रात में ट्रकों से करते थे अवैध वसूली

Thu, 30 Jun 2022 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jun 2022 01:53 PM IST
सार

हमीरपुर पुलिस ने ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक कानपुर निवासी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Hamirpur: Two youth arrested for illegal recovery
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में स्कॉर्पियो गाड़ी में विधायक लिखाकर अवैध वसूली करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने घटना का खुलासा किया है। दोनों अभियुक्तों पर जानलेवा हमले समेत खनिज अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की गाड़ी के साथ 2 लोग रानी लक्ष्मी बाई चौराहा कोतवाली सदर पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मौरंग लदे ट्रकों से वसूली हो रही है। पुलिस ने दबिश देकर पकड़ने की कोशिश की तो दोनों व्यक्ति स्कॉर्पियो में सवार होकर भागने लगे। इस दौरान एक सिपाही के ऊपर से गाड़ी चढ़ने से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीछा कर यमुना पुल से पहले रोक कर तलाशी ली।

विज्ञापन

कानपुर के किदवई नगर निवासी अनिरुद्ध सिंह पुत्र श्याम कुमार सिंह व किदवई नगर के ही निर्भय पुत्र अनिल कुमार के पास से एक-एक तमंचा व 71490 रुपये बरामद किए। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि यह धन उन्होंने ट्रकों की अवैध वसूली से अर्जित किया है, दोनों लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर विधायक विधान परिषद लिखवाए हुए हैं तथा हूटर भी लगवाए हैं।

साथ ही यह भी बताया गया कि वह फर्जी विधायक बनकर काफी लंबे समय से अवैध वसूली का कार्य कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर एवं खनिज निरीक्षक की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों पर जानलेवा हमले समेत खनिज अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed