फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Two women brutally beat an elderly man in a plot dispute he died during treatment

Hamirpur: प्लॉट विवाद में दो महिलाओं ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत…पुलिस हिरासत में आरोपी

Sat, 01 Nov 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

Hamirpur News: कुरारा में प्लॉट विवाद को लेकर दो महिलाओं ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। उनकी इलाज के दौरान शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Two women brutally beat an elderly man in a plot dispute he died during treatment
जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के कस्बा कुरारा में बृहस्पतिवार शाम प्लॉट विवाद को लेकर दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के वार्ड नंबर-पांच निवासी काशीराम (56) पुत्र बलदी कबाड़ बीनकर जीवनयापन करता था।

विज्ञापन

परिजन रामस्वरूप निराला ने बताया कि काशीराम ने अपने भतीजे के साथ मिलकर कस्बे में स्थित एक प्लॉट राजेश कुमारी पत्नी रामप्रकाश को लगभग दस लाख रुपये में बेचा था। लिखापढ़ी के बाद खरीदार ने रुपये भतीजे को दे दिए, लेकिन काशीराम को चेक से भुगतान करने का आश्वासन देकर टाल दिया। रुपये न मिलने पर काशीराम ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिसमें राजेश कुमारी, रामप्रकाश और सुरेश प्रतिवादी थे।

विज्ञापन

इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर तीन दिन पहले काशीराम को धमकाया गया था कि वह केस वापस ले ले, नहीं तो चोरी का केस लगवा दिया जाएगा या जान से मार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अनिता पत्नी सुरेश और राजेश कुमारी पत्नी रामप्रकाश ने काशीराम को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में परिजन उसे कुरारा सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed