{"_id":"5ef5b2380afb9a33b309a10c","slug":"hamirpur-the-kidnapping-of-an-eight-year-old-teenager-while-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आठ साल की बालिका का अपहरण, 22 घंटे बाद जली हुई लाश बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आठ साल की बालिका का अपहरण, 22 घंटे बाद जली हुई लाश बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sat, 27 Jun 2020 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूनम
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर में सड़क किनारे बैलगाड़ी डाले पछइयां लोहार के परिवार की एक बालिका के अपहरण के 22 घंटे बाद शुक्रवार रात दस बजे घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर एक मकान से बरामद किया है। वहीं एक युवक को गिरफ्तार कर एसपी श्लोक कुमार उससे पूछताछ में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस मकान तक पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी मौजूद।
हमीरपुर कस्बे में रागौल मोहल्ले में सड़क किनारे डेरा डाले पछइयां लोहार की बैलगाड़ी के नीचे 8 वर्षीय पूनम पुत्री विक्रम सो रही थी। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे अज्ञात लोग उसे चादर में लपेटकर उठाकर ले गए। बालिका की मां रूबी ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसने बेटी को पानी पिलाया और चारपाई पर चादर ओढ़ाकर सुला दिया और खुद भी सो गई। बताया कि रात करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि बेटी मय चादर के लापता दिखी।
तब परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस पर कोतवाली पहुंचे परिजन बेटी के अपहरण की बात कह हंगामा करने लगे। बेटी के पिता ने कहा कि उसकी बेटी का रात करीब 2 बजे अज्ञात लोग अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने बालिका के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।