{"_id":"699e9530ea8f3a12910e7501","slug":"hamirpur-spark-from-a-garbage-heap-sparked-a-fire-goods-from-three-shops-were-reduced-to-ashes-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कूड़े के ढेर में गिरी चिंगारी से भड़की आग; तीन दुकानों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कूड़े के ढेर में गिरी चिंगारी से भड़की आग; तीन दुकानों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Wed, 25 Feb 2026 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:52 AM IST
सार
Hamirpur News: बीवांर कस्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण कूड़े के ढेर में लगी आग ने तीन दुकानों को जलाकर राख कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
hamirpur fire accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में बीवांर कस्बे के नए बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग गई। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दुकान मालिकों ने राहगीरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्टेट हाईवे की पटरी पर नलकूप संस्थान के सामने दुकानें लगती हैं। इन दुकानों के पीछे कूड़े का ढेर है। ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी कूड़े के ढेर में गिरी और आग भड़क उठी।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों की हो रही है जांच
आग में कस्बा निवासी नफीस खान की ऑटो पार्ट्स, प्रताप कुशवाहा की साइकिल रिपेयरिंग तथा किशोर कुशवाहा की सेनेटरी की दुकानों का सामान जलेर राख हो गया। थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।