फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Shepherd dies due to lightning, four burnt, five goats dead

Hamirpur: बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, चार झुलसे, पांच बकरियां मरीं

Wed, 04 Sep 2024 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

Hamirpur News: बिजली गिरने से चरवाहे की मौत हो गई। साथ ही चार लोग झुलस गए। घटना से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Hamirpur: Shepherd dies due to lightning, four burnt, five goats dead
बिजली गिरने से चरवाहे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई। चार लोग झुलस गए। वहीं पांच बकरियां मरी हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव के हेलपुर मौजा में चरवाहे अपने जानवर चरा रहे थे। शाम पांच बजे बिजली गिरने से चरवाहे ब्रम्हप्रकाश कुशवाहा (58) की मौके पर मौत हो गई। अशोक कुमार उर्फ भूरा अनुरागी ( 40), बलवंत (28), रामरतन मौर्य और सहदेव यादव (72) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन



वहीं पांच बकरियों की भी मौत हो गई है। ब्रम्हप्रकाश के पुत्र रेवत ने बताया कि वे दो भाई व तीन बहनें हैं। पिता के पास आठ बीघा कृषि भूमि है। इसमें 67 हजार का केसीसी बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सायर लेखपाल कैलाश चन्द मौका मुआयना किया है। उन्होंने रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। उधर, सरीला क्षेत्र के जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग के चंदा डेरा मजरे गांव मे रामबाबू (58 ) बिजली गिरने से झुलस गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed