{"_id":"69e0625a9d41a7f845068411","slug":"hamirpur-robbery-worth-10-lakh-just-3-km-from-police-station-woman-held-hostage-as-jewelry-and-cash-are-looted-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: थाने से महज 3KM दूर 10 लाख की डकैती; महिला को बंधक बना लूटे जेवर और नगदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: थाने से महज 3KM दूर 10 लाख की डकैती; महिला को बंधक बना लूटे जेवर और नगदी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Apr 2026 09:45 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:45 AM IST
सार
Hamirpur News: बिवांर थाने से तीन किमी दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट की, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
महिला को बंधक बना लूटे जेवर और नगदी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलते हुए बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को रस्सी से बांध दिया और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसते ही उन्होंने महिला को काबू में कर लिया और उसे बांध दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। बता दें कि वारदात की जगह से बिवांर थाना मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है। सुबह जब घटना की जानकारी हुई, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन