{"_id":"681b9e4cf9ac9621150a11d8","slug":"hamirpur-robber-bride-absconded-with-two-lakh-rupees-and-jewellery-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दो लाख रुपये और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दो लाख रुपये और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Wed, 07 May 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 11:27 PM IST
सार
Hamirpur News: बिचवानी ने मध्यप्रदेश के एक गांव में रुपये लेकर शादी कराई थी। पांच मई को दुल्हन को विदा करा कर घर लाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर निवासी सराफा कारोबारी लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। शादी के महज 48 घंटे में ही दो लाख रुपये और जेवरात लेकर वह रफूचक्कर हो गई। पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सदर कोतवाली के एक मुहल्ले में किराये का मकान लेकर रहने वाले सराफा कारोबारी अंशु ने पुलिस को बताया कि थाना ललपुरा के उजनेड़ी गांव के एक व्यक्ति ने रुपये लेकर उसकी शादी कराने का जिम्मा लिया था। गारंटी दी थी कि अच्छी जगह शादी करा देगा। उसकी शादी मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव में तय कर दी।
बताया कि चार मई को वह बरात लेकर पहुंचा था। साथ में खास लोगों को दो गाड़ियों में लेकर सतना के गांव पहुंचा। बिचवानी भी उसके साथ गया था। जहां उसकी शादी एक मंदिर में कराई गई। पांच मई की सुबह वह दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। उसी दिन कथा आदि के कार्यक्रम कराए गए। रात में दोनों किराये के मकान में रहा। दुल्हन बहुत थके होने की बात कहकर सो गई।
छह मई की सुबह वह अपनी सोने-चांदी की दुकान में काम करने निकल गया और शाम को जब लौटा तो उसकी नई-नवेली दुल्हन लापता थी। वह अपने साथ सारे जेवरात ले गई। पीड़ित ने बताया कि वह दो लाख रुपये पहले ही दे चुका था। पीड़ित का कहना है कि बिचवानी की भूमिका संदिग्ध है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। क्राइम निरीक्षक डीके मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।