{"_id":"669e474f28b425d84f01836c","slug":"hamirpur-police-took-two-children-kidnapped-from-orissa-into-custody-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उड़ीसा से अपहृत दो बच्चों को पुलिस ने कस्टडी में लिया, अपहरणकर्ता को भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उड़ीसा से अपहृत दो बच्चों को पुलिस ने कस्टडी में लिया, अपहरणकर्ता को भी दबोचा
Mon, 22 Jul 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:21 PM IST
सार
उड़ीसा से अपहृत दो बच्चों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। आरोपी सरगांव गांव में अपने जीजा के यहां रुका था। पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कस्टडी में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा से अपहरण कर लाए गए नाबालिग भाई-बहनों को जिले की मझगवां पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से क्षेत्र के सरगांव गांव से कस्टडी में लिया। साथ ही अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया। पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर ओडिशा राज्य की पुलिस को बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना दे दी है। आरोपी ने फिरौती के लालच में बच्चों का अपहरण किया।
विज्ञापन
ओडिशा के जिला गंजम व थाना पुरुषोत्तम नगर के अंतर्गत अरखापुर निवासी मिनाती प्रधान पत्नी गोपबंधु प्रधान ने 18 जुलाई को पुरुषोत्तम नगर थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसके दो बच्चे सोनाली प्रधान (10) व विकास प्रधान (6) को बासुदेव जल्ली निवासी मोहनपुर स्टेशन रोड थाना खल्लीकोट जिला गंजम ओडिशा ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों को सकुशल पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आरोपी की लोकेशन जिले के मझगवां थानांतर्गत पाई गई। जिस पर ओडिशा पुलिस ने जनपद में संपर्क कर किया। मझगवां पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। 21 जुलाई की रात 12 बजे के बाद क्षेत्र के सरगांव गांव से आरोपी बासुदेव जल्ली को उसके जीजा दुलीचंद के यहां से दबोच लिया।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को सकुशल कस्टडी में लेकर चाइल्ड हेल्प लाइन सेंटर भेजा। इंस्पेक्टर नंदराम प्रजापति ने बताया कि ओडिशा पुलिस व परिजनों के आने पर बच्चों को उनके सुपुर्द किया जाएगा। वहीं आरोपी को भी पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। बरामद करने वाली टीम में मझगवां थाना प्रभारी के अलावा हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल आशीष मिश्रा व सौरभ मिश्रा के साथ सर्विलांस सेल के धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।