फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur police got a big success, bike thief gang exposed, two accused climbed up, 10 bikes confiscated

Hamirpur News: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक जब्तें

Sat, 25 Jun 2022 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jun 2022 04:47 PM IST
सार

ललपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 बाइकें बरामद की गई हैं। बता दें कि आरोपियों पर लूट, हत्या जैसी संगीन धाराओं में भी मुक़दमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Hamirpur police got a big success, bike thief gang exposed, two accused climbed up, 10 bikes confiscated
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गैंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के थाना ललपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 10 बाइकें बरामद की हैं। एक आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए चोरों के खिलाफ मध्य प्रदेश सहित जिले के विभिन्न थानों में 10-10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात कुंडौरा मार्ग स्थित पौथिया गांव की शाकभाजी नर्सरी के निकट झाड़ी में छिपे पप्पू उर्फ शिवकुमार निवासी सहुरापुर व जियालाल उर्फ श्रवण कुमार निवासी पतारा डेरा थाना कुरारा और भूपेंद्र राजपूत निवासी मवइया निकट ग्राम इमलिया थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश ने थाना पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे बचते हुए पप्पू उर्फ शिवकुमार व जियालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भूपेंद्र फरार हो गया। मुठभेड़ में बाइक चोर गिरोह के पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की बाइकें  और दो तमंचे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शातिर अपराधियों के खिलाफ ललपुरा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो उप्र व मप्र में चोरी की घटनाएं करता है। पप्पू उर्फ शिवकुमार व जियालाल के खिलाफ थाना कुरारा, ललपुरा, महोबा के थाना श्रीनगर व थाना हरपालपुर मध्य प्रदेश में लूट, पशुचोरी, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के 10-10 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना ललपुरा के उप निरीक्षक अजहर जमाल, सिपाही योगेश कुमार शुक्ला, बबलेश कुमार, संजीत कुमार, स्वप्निल और प्रतीक कुमार सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed