फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Old clothes distributed to flood victims, uproar ensued

Hamirpur: बाढ़ पीड़ितों को बांटे पुराने कपड़े, जमकर हुआ हंगामा, हिंदुस्तान लीवर से भेजी गई थीं 500 किट

Sat, 23 Aug 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

कई पैकेट से राशन नदारद मिला। लोगों ने तहसील में फेंके कपड़े। बाढ़ पीड़ितों के लिए हिंदुस्तान लीवर से 500 किट भेजी गई थीं।

विज्ञापन
Hamirpur: Old clothes distributed to flood victims, uproar ensued
तहसील परिसर में किट से निकले कपड़े फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री पैकेट में राशन के बजाय पुराने कपड़े निकलने से लोग भड़क गए। लोगों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि कई पैकेट में राशन के नाम पर कुछ नहीं निकला। तहसील प्रशासन के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को बांटने के लिए हिंदुस्तान लीवर से 500 किट आईं थीं। सभी में राशन था। लोग राशन निकाल कर कपड़े लेकर आ गए और हंगामा किया। यमुना व बेतवा का जलस्तर बढ़ने से बीते दिनों सदर तहसील के 33 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। लोगों को अपने घर छोड़ आश्रय स्थलों व सड़क के किनारे रहना पड़ा था। बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की ओर से राहत किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन बीतने के बाद भी 500 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवार राहत किट पाने से वंचित हैं। शनिवार को हिंदुस्तान लीवर की ओर से आई 500 किट का वितरण किया गया। किट में पुराने कपड़े देख लोग आक्रोशित हो गए। तहसील परिसर में जाकर किट को फेंककर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


लेखपाल की पर्ची लेकर भटक रहे बाढ़ पीड़ित
बाढ़ राहत किट पाने से अभी कई लोग वंचित हैं। ऐसे लोग तहसील और लेखपालों के चक्कर काट रहे हैं। तहसील में शनिवार को ऐसे लोगों की खासी भीड़ रही, जिन्हें लेखपाल ने पर्ची तो दी लेकिन किट उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्दा मजाक किया
प्रशासन ने घटिया किट बांटकर हमारे साथ भद्दा मजाक किया है। जानकारी होने पर मौके पर ही किट खोली। उसमें केवल पुराने कपड़े और चप्पलें निकलीं। - जमुना प्रसाद।


पुराने कपड़े दिए
किसी किट में राशन नहीं मिला। राहत किट पाने के लिए सभी इकठ्ठा हुए लेकिन राहत सामग्री के नाम पर पुराने कपड़े दिए गए। - राहुल कुमार

बाढ़ पीड़ितों के लिए 3000 राहत किट मंगाई गईं थीं। सभी का वितरण कर दिया गया। कुछ पात्र पाने से वंचित रह गए हैं। हिंदुस्तान लीवर फैक्टरी से 500 किट वितरण के लिए आईं थीं। इनमें और प्रशासन की किट में अंतर होना लाजिमी है। राहत सामग्री पाने के लिए भीड़ लग गई। गरीब समझ सभी को वितरण कराया गया। लोग घर ले जाकर उसमें दाल, चावल, तेल आदि निकाल लिए और कपड़े लेकर वापस आ गए। किट में राशन सामग्री थी। जो पात्र राहत किट पाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी दी जाएगी। - केडी शर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed