फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: No ambulance was available to go from district hospital to Kanpur, child died

Hamirpur: अस्पताल में एंबुलेंस आने का इंतजार करता रहा पिता... मासूम ने दम तोड़ा

Tue, 12 Nov 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

Hamirpur News: बिच्छू के काटने से मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस नहीं मिलने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Hamirpur: No ambulance was available to go from district hospital to Kanpur, child died
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग रामनगर वार्ड संख्या 18 में सोमवार की रात छत पर खेल रही मासूम को बिच्छू ने काट लिया। पिता मासूम को लेकर पीएचसी पहुंचा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसको कानपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों बार समय पर एंबुलेंस न मिलने पर मासूम की जिला अस्पताल में ही तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन


कस्बे के वार्ड संख्या 18 रामनगर के निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री अवंतिका (03) सोमवार को रात 8:30 बजे छत पर खेल रही थी। तभी उसे बिच्छू ने काट लिया। वह बच्ची को लेकर तत्काल पीएचसी पहुंचा। यहां पर उसे इंजेक्शन देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं आई तो वह बाइक से बिटिया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि वहां पर भी उसका मामूली उपचार करके कानपुर रेफर कर दिया गया। वह बहुत देर तक एंबुलेंस के आने का इंतजार करता रहा लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसी बीच बिटिया ने तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्ची का मंगलवार सुबह मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए बाहर की दवाइयां लिखी गईं। पिता का कहना है कि उन्होंने चार बार 108 एंबुलेंस को फोन मिलाया। काफी देर बाद एक एंबुलेंस आई तो वह दूसरे मरीज को लेकर चली गई। अरविंद ने बताया कि अवंतिका के अलावा उसके चार दिन की एक नवजात पुत्री अनाया है। इस घटना से मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है।108 एंबुलेंस प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed