फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Nikay Chunav: Voting less than last time, yet Hamirpur second place in the state

Hamirpur Nikay Chunav: पिछली बार से कम हुआ मतदान फिर भी प्रदेश में हमीरपुर का दूसरा स्थान

Mon, 15 May 2023 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 May 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Nikay Chunav: Voting less than last time, yet Hamirpur second place in the state
निकाय चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश स्तर से निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत की जारी रैंकिंग में हमीरपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सातों नगरी निकायों को मिलाकर कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो मंडल में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2017 में जिले में 73.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत के मामले में प्रथम स्थान पर आने वाले कानपुर देहात में जनपद में हमीरपुर से मात्र 0.4 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने इस उपलब्धि का श्रेय मतदाताओं को दिया। मतदान कराने के लिए लगाई गई टीम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, सभी तहसीलों के एसडीएम, शिक्षक विद्यालय निरीक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में हमीरपुर में 62.45 प्रतिशत, मौदहा में 65.66 प्रतिशत , राठ में 69.77 प्रतिशत, सुमेरपुर में 63.89 प्रतिशत, कुरारा में 68.19 प्रतिशत, सरीला में 73.46 प्रतिशत और गोहांड में 85.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सातों नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed