{"_id":"646222bcb04493ee1407ac8a","slug":"hamirpur-nikay-chunav-voting-less-than-last-time-yet-hamirpur-second-place-in-the-state-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Nikay Chunav: पिछली बार से कम हुआ मतदान फिर भी प्रदेश में हमीरपुर का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Nikay Chunav: पिछली बार से कम हुआ मतदान फिर भी प्रदेश में हमीरपुर का दूसरा स्थान
Mon, 15 May 2023 05:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 May 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश स्तर से निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत की जारी रैंकिंग में हमीरपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सातों नगरी निकायों को मिलाकर कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो मंडल में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2017 में जिले में 73.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बता दें कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत के मामले में प्रथम स्थान पर आने वाले कानपुर देहात में जनपद में हमीरपुर से मात्र 0.4 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने इस उपलब्धि का श्रेय मतदाताओं को दिया। मतदान कराने के लिए लगाई गई टीम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, सभी तहसीलों के एसडीएम, शिक्षक विद्यालय निरीक्षक आदि शामिल रहे।
इस बार के चुनाव में हमीरपुर में 62.45 प्रतिशत, मौदहा में 65.66 प्रतिशत , राठ में 69.77 प्रतिशत, सुमेरपुर में 63.89 प्रतिशत, कुरारा में 68.19 प्रतिशत, सरीला में 73.46 प्रतिशत और गोहांड में 85.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सातों नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।