Hamirpur: राशन लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, सगे चचेरे भाई ने साथी संग मिलकर लूटी अस्मत, एक आरोपी गिरफ्तार
Hamirpur News: सुमेरपुर में राशन लेने गई नाबालिग से उसके चचेरे भाई और एक अन्य युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटा) पर राशन लेने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दरिंदों में एक आरोपी पीड़िता का सगा चचेरा भाई ही निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नाबालिग बच्ची घर से सरकारी कोटे की दुकान पर राशन लेने गई थी। वहां पहले से मौजूद पीड़िता के चचेरे भाई फिरोज और उसके साथी अरविंद ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनों ने मासूम के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश
वारदात के बाद उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने र मुख्य आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसका साथी अरविंद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना सुमेरपुर पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।