Hamirpur Fire: देखते ही देखते लोडर बना आग का गोला, गृहस्थी का सामान लादकर आ रहा था, दमकल ने पाया काबू
Hamirpur News: कुरारा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के पास मथुरा से हमीरपुर न्यायालय स्थानांतरित हुए लिपिक की गृहस्थी का सामान लादकर आ रहे एक लोडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लोडर आग के गोले में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के पास सोमवार देर रात एक लोडर में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। इस लोडर में मथुरा से हमीरपुर न्यायालय स्थानांतरित हुए लिपिक सौरभ वाजपेई का पूरा गृहस्थी का सामान लदा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, लिपिक सौरभ वाजपेई का हाल ही में मथुरा से हमीरपुर न्यायालय में तबादला हुआ था। उनका घरेलू सामान लोडर में लादकर लाया जा रहा था। सिमरा गांव के पास अचानक लोडर में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल मच गया।
आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता
चालक ने तुरंत वाहन रोका, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही लोडर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।