{"_id":"68090f1b18b3101de20d4a40","slug":"hamirpur-lathi-baazi-used-in-ration-quota-selection-five-injured-including-home-guard-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राशन कोटा चयन में चले लाठी-डंडे, होमगार्ड समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राशन कोटा चयन में चले लाठी-डंडे, होमगार्ड समेत पांच घायल
Wed, 23 Apr 2025 09:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:34 PM IST
सार
Hamirpur News: राशन कोटा चयन में मारपीट हो गई। पुलिस व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में लाठी डंडें चले। जिसमें होमगार्ड समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टोला गांव में कोटा आवंटन की बैठक में होती मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोहांड क्षेत्र के टोला औंता गांव में सरकारी राशन की दुकान आवंटन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस व ब्लाक अधिकारियों के सामने ही लाठी डंडे व कुल्हाड़ियां चलीं। महिलाओं ने शौचालय में छिपकर जान बचाई। मारपीट में होमगार्ड सहित पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों दावेदारों ने एक दूसरे पर पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल तीन लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गोहांड विकासखंड के टोला गांव में सरकारी राशन की दुकान रिक्त चल रही है। इसके आवंटन के लिए बुधवार की दोपहर अन्नपूर्णा भवन में खुली बैठक व मतदान प्रक्रिया कराई गई। दुकान के लिए रोहित व संतराम ने आवेदन किया। अपने पक्ष में मतदान कराने की बात पर दोनों गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों मारपीट होने लगी। सुरक्षा में लगे दरोगा व दो सिपाही असहाय नजर आए। राठ पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गांव के पूरन सिंह ने बताया कि वह कोतवाली में होमगार्ड हैं, उनके साथ 10 लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। बचाने आए भाई खेमचंद्र व भतीजे अजय सिंह के साथ भी मारपीट की। अनमोल मिश्रा ने बताया कि उन्हें छह लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, पवन मिश्रा ने बताया कि छह लोगों ने मारपीट की इसमें वह घायल हो गए। तीनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि खुली बैठक में बहस के बाद मारपीट हुई है। तहरीर मिलीं हैं इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन