फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Historic kans vadh fair resistance in update

कंस वध मेला उपद्रव: विवादों के घेरे में रहे कोतवाल पर गिरी गाज

Fri, 05 Oct 2018 06:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Historic kans vadh fair resistance in update
'कंस मेला उपद्रव' से जुड़ी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में कंस वध मेला के दौरान शुरू से ही विवादों के घेरे में रहे मौदहा कोतवाल राजकुमार सिंह को नवागंतुक एसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर यहां पुलिस लाइन से नए कोतवाल विक्रमाजीत सिंह की तैनाती की है। इसके साथ ही एसपी ने दो और नए निरीक्षकों को थाने की कमान सौंपी व एक इंस्पेक्टर के थाने में परिवर्तन किया।
विज्ञापन



एसपी हेमराज मीणा ने पिछले 30 सितंबर को जिले की कमान संभाली थी। अगले दिन डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ मिलकर मौदहा में कंस वध मेला को सकुशल संपन्न कराया था। मेला को सकुशल कराने में सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। नवागंतुक एसपी के काम करने की शैली को देख पहले दिन से लगने लगा था कि यह अधिकारी जल्द ही जिले में सो रही पुलिस को सक्रिय करेंगे।
विज्ञापन



खुद एसपी ने भी कहा कि जिले का पुलिस महकमा जल्द बदला-बदला नजर आएगा। कंस वध मेला में शुरुआत से ही विवादों के घेरे में रहे कोतवाल राजकुमार सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। यहां नए कोतवाल विक्रमाजीत सिंह की तैनाती की गई है। इसी प्रकार सुमेरपुर थाने के इंस्पेक्टर रहे सुनील कुमार शुक्ला को चिकासी थानाध्यक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे गिरेंद्र पाल सिंह को सुमेरपुर थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकासी थानाध्यक्ष रहे अनूप कुमार दुबे को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक केके पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कुरारा बनाया है। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात एसआई रणजीत बहादुर को सदर कोतवाली, एसआई शाहजहां अली व सर्वेश सिंह को मौदहा कोतवाली भेजा है। कुरारा थानाध्यक्ष रहे महेंद्र कुमार वर्मा का गैर जनपद के लिए तबादला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed