फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Half burnt body found again in Yamuna river, police conducted last rites with the help of municipality personnel

हमीरपुर: यमुना नदी में फिर मिला अधजला शव, पुलिस ने नगर पालिका कर्मियों की मदद से कराया अंतिम संस्कार

Tue, 22 Jun 2021 07:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग शवों को नदियों में जल प्रवाहित कर उनका अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिससे इनकी संख्या में खासा इजाफा हुआ था।

विज्ञापन
Hamirpur: Half burnt body found again in Yamuna river, police conducted last rites with the help of municipality personnel
युमना में फिर मिला शव, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में काफी समय बाद मंगलवार को फिर शहर से निकली यमुना नदी में एक अधजला शव उतराता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का नगर पालिका कर्मियों की मदद से अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग शवों को नदियों में जल प्रवाहित कर उनका अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिससे इनकी संख्या में खासा इजाफा हुआ था। नदियों में शवों के जल प्रवाहित किए जाने पर रोक लगाने और नदियों की निगरानी के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया था।
विज्ञापन


मई में एसडीआरएफ की टीम शहर में दो सप्ताह तक डेरा जमाए रही और यमुना और बेतवा नदियों में मोटरबोट से गश्त की। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दिनों करीब सात अधजले शवों को बरामद कर उनका अंतिम संस्कार कराया। इधर कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने पर एसडीआरएफ की टीम भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सब ठीक चल रहा था। मंगलवार को मेरापुर में बने आश्रम के किनारे यमुना नदी में एक शव उतराता नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर दरोगा मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नगर पालिका कर्मियों की मदद से नदी किनारे अंतिम संस्कार करवा दिया। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया एक अधेड़ पुरुष का अधजला शव को नदी उस पार से बहकर इस ओर आ गया था। बताया शव का अंतिम संस्कार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed