{"_id":"6499813af5bb53f0930b2f5a","slug":"hamirpur-four-interstate-vehicle-thieves-including-kingpin-arrested-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सरगना सहित चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से बरामद की 10 बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सरगना सहित चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से बरामद की 10 बाइकें
Mon, 26 Jun 2023 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:50 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में अंतरराज्यीय वाहन चोरों के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 10 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
जरिया पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में जरिया पुलिस ने सरगना सहित अंतरराज्यीय वाहन चोरों के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से 10 बाइकें बरामद की हैं। अपर एसपी ने टीम को 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पकड़े गए तीन आरोपी हमीरपुर और एक जालौन का है।
विज्ञापन
अपर एसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि गैंग का सरगना जालौन जनपद के आटा थानाक्षेत्र के करमेर गांव निवासी प्रदीप राजपूत है। वह अपने गैंग के साथियों जरिया थानाक्षेत्र के गुटक्वारा निवासी कंधीलाल राजपूत, दिनेश राजपूत व अनिल बसोर के साथ मिलकर बाइक चोरी करते हैं। जो एमपी, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में जाकर बाइकें बेचते हैं। पुलिस ने रविवार रात को थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सरगना प्रदीप राजपूत के खिलाफ राठ थाना में चोरी के दो मामले व कोतवाली उरई में एक मामला दर्ज है। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन