फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Fishermans body found in Yamuna river divers took it out clothes slippers and dead fish were found

Hamirpur: यमुना नदी में मिला मछुआरे का शव, गोताखोरों ने निकाला…कपड़े, चप्पल व मरी पड़ी मछलियां मिलीं

Wed, 23 Apr 2025 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली के दरोगा दारा सिंह ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान मछुआरे की डूबने से मौत हुई है। मंगलवार रात में ही नाव लगा तलाश शुरू कर दी गई थी। बुधवार को छह गोताखोर लगाए गए। उन्होंने पंप कैनाल के पास पत्थरों में फंसा शव निकाल लिया।

विज्ञापन
Hamirpur Fishermans body found in Yamuna river divers took it out clothes slippers and dead fish were found
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में यमुना नदी में मंगलवार सुबह मछली मारने गए मुख्यालय के भिलांवा गांव निवासी मछुआरे का शव बुधवार को मेरापुर पंप कैनाल के पास मिला है। मंगलवार देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को तलाश के दौरान यमुना पुल के नीचे मृतक के कपड़े, चप्पल व पकड़ी गई मछली मरी मिली। वहां से करीब एक किमी दूर गोताखोरों को शव मिला।

विज्ञापन

शहर के भिलांवा मोहल्ला निवासी लाला उर्फ महेश (30) मंगलवार सुबह नौ बजे घर से निकला और देर शाम तक वापस नहीं आया। खेत से लौटे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार सुबह तलाश में जुटे परिजनों को यमुना पुल के नीचे नदी तट में लाला के कपड़े, चप्पल व पकड़ी गई मछलियां मरी पड़ी मिली। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाला की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

पिता ने फंदा लगा कर ली थी आत्महत्या
यमुना पुल से करीब एक किमी दूर मेरापुर पंप कैनाल के पास लाला का शव मिला। मृतक के परिजनों के अनुसार लाला मछली पकड़ने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से निकल गया और वह सभी खेत में कटाई करने चले गए। मृतक अपने पीछे दो बेटियों, एक बेटा व पत्नी के अलावा मां को रोता बिलखता छोड़ गया। पिता ने एक वर्ष पूर्व फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed