{"_id":"670765eecb4ee255b00d460c","slug":"hamirpur-fire-cylinder-caught-fire-10-people-got-burnt-accident-happened-while-preparing-kanya-bhojan-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Fire: सिलेंडर में लगी आग…महिला समेत 10 झुलसे, कन्या भोज बनाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Fire: सिलेंडर में लगी आग…महिला समेत 10 झुलसे, कन्या भोज बनाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
Thu, 10 Oct 2024 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:03 AM IST
सार
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में कन्या भोज के लिए खीर बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में मकान मालिक की दस बकरियां भी झुलस गई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग व पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के रामनगर मोहल्ले में कन्या भोज के लिए खीर बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया। उसमें अचानक भीषण आग लग गई और आग बुझाने के दौरान एक महिला सहित 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर गुरुवार को रामनगर मोहल्ले में राजाराम प्रजापति के आंगन पर सुबह करीब नौ बजे कन्या भोज के लिए खीर बनाई जा रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। आग बुझाने के लिए वहां मौजूद लोगों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन इस आपाधापी में 10 लोग झुलस गए।
विज्ञापन
घटना में राजाराम प्रजापति (60), उसकी पत्नी तेजिया(55) के अलावा अमित (22), दुर्गेश (24), रोहित (17), सुमित (17), विनोद (24), आशीष (18), संदीप (18), सुनील (24) और राजाराम की 10 बकरियां भी झुलस गईं है। साथ ही, आंगन में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
Trending Videos
गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर किया
मौजूद लोगों ने बालू डालकर गैस सिलेंडर को बुझाया। झुलसे लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। सभी की बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।