{"_id":"619b2b045287a449883d5602","slug":"hamirpur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-the-sparks-of-pylons-lit-to-drive-away-mosquitoes-old-lady-died-by-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मच्छर भगाने के लिए जलाए उपलों की चिंगारी से मकान में लगी आग, वृद्धा की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मच्छर भगाने के लिए जलाए उपलों की चिंगारी से मकान में लगी आग, वृद्धा की जलकर मौत
Mon, 22 Nov 2021 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद युवक
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ के मुगलपुरा मोहल्ला में मच्छर भगाने के लिए जलाए गए उपलों की चिंगारी से कच्चे कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां सो रही वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। वहीं गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
मुगलपुरा मोहल्ला काजीपुरा पुलिया के पास रहने वाले देवेंद्र (13) ने बताया की उनके माता पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी रामरति (80) पत्नी स्वर्गीय घनश्याम अहिरवार के साथ रहते हैं। दोनों मेहनत मजदूरी कर अपना पालन पोषण करते थे। मंगलवार रात देवेंद्र परिवार में बैठे टीवी देख रहे थे।
जबकि उनकी दादी रामरति कमरे में सोने चली गईं। मच्छर भगाने के लिए जलाए उपलों की चिंगारी से रात करीब 12 बजे कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पास में रहने वाले सपा युवजनसभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन
तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया गया रामरति की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी । वही कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।