{"_id":"6374f0eaa2b28a7e585ead47","slug":"hamirpur-fearing-bullies-three-boy-students-left-the-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दबंगों के भय से तीन छात्रों ने कॉलेज छोड़ा, सूचना के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दबंगों के भय से तीन छात्रों ने कॉलेज छोड़ा, सूचना के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Wed, 16 Nov 2022 07:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में बीएनवी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने आए चित्रकूट के छात्र का अपहरण कर तीन लोगों ने पीटा और तमंचा दिखाकर धमकाया। उसके साथी को बस स्टैंड पर धमकाया। इससे सहमे तीन छात्र कॉलेज छोड़कर घर चले गए हैं। छात्रों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चित्रकूट के मैनहाई गांव निवासी शिवम पटेल बीएनवी डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। 13 नवंबर की सुबह वह अतरौलिया गेट पर फाइल के पेज खरीदने गया था। शिवम के अनुसार रास्ते से तीन लोग गाड़ी में बैठा कर उसे कॉलेज के कृषि फार्म में गए।
विज्ञापन
वहां पिटाई की और तमंचा दिखाकर कॉलेज में न पढ़ने की धमकी दी। यूपी 112 और कोतवाली ने सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से सहमे चित्रकूट के तीन छात्र शिवम, प्रेमचंद्र व अतुल कॉलेज छोड़ कर घर चले गए। प्रेमचंद्र ने बताया कि आरोपियों ने शिवम के बारे में पूछताछ कर उसे भी धमकाया था।
विज्ञापन
14 नवंबर को पनवाड़ी में बस से अगवा करने का प्रयास भी किया। यात्रियों व परिचालक ने बचाया था। दबंग दूसरे प्रांत के छात्रों को कॉलेज में नहीं पढ़ने दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष कोतवाली नहीं आया। प्राचार्य से मामले की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।