फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Double murder and suicide, The headmaster is undergoing treatment, is unable to give statements

UP: डबल मर्डर व सुसाइड! प्रधानाध्यापक का चल रहा है इलाज, नहीं हो पा रहे हैं बयान, बेटी ने किया था नया खुलासा

Sun, 10 Dec 2023 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Dec 2023 09:33 AM IST
सार

Hamirpur Crime: राठ कोतवाल विनोद कुमार सरोज ने बताया कि अभी प्रधानाध्यापक का इलाज चल रहा है। उसके ठीक होने पर उसे बुला जानकारी ली जाएगी। साथ ही जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hamirpur Double murder and suicide, The headmaster is undergoing treatment, is unable to give statements
सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बीते 26 नवंबर को हुए डबल मर्डर व आत्महत्या के मामले में घटना दौरान झुलसे हुए प्रधानाध्यापक का सैफई ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके बयान न हो पाने से पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ पा रही। वहीं मृतक दंपती की बेटी द्वारा शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस सीन रीक्रिएट कराना चाहती है।

विज्ञापन

26 नवंबर की रात करीब दो बजे लीलावती नगर में अनुसुइया का जला शव मिला। वहीं पास में उसके पति ओमप्रकाश व पिता नंदकिशोर के शव मिले। मृतक ओमप्रकाश की पुत्री केबीसी ने कोतवाली में अपने मृतक पिता के खिलाफ मां व नाना की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

बेटी केबीसी ने 30 नवंबर को नया खुलासा किया
हालांकि मामले में शुरू से अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई। घटना दौरान घर में मौजूद मृतक के गांव पहाड़ी भिटारी निवासी प्रधानाध्यापक रतनलाल अहिरवार महिला को बचाने में झुलस गया। बीते 29 नवंबर को पिता के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाली बेटी केबीसी ने 30 नवंबर बुधवार को नया खुलासा किया।

प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया
एसपी को शिकायती पत्र दे बताया मां प्रधानाध्यापक पर पिता व नाना की हत्या करने व पिता से विवाद दौरान मां द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। इसे बचाने के दौरान प्रधानाध्यापक के झुलसने की बात बताई। गंभीर रूप से झुलसे प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया।

विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार वह 50 फीसदी जला है
वो 26 नवंबर से सैफई ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल स्थित बर्न वार्ड के बेड नंबर 19 में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार वह 50 फीसदी जला है। उसकी देखरेख उसके भाई की पत्नी जमनी द्वारा की जा रही है। राठ कोतवाल विनोद कुमार सरोज ने बताया कि अभी प्रधानाध्यापक का इलाज चल रहा है।

जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
उसके ठीक होने पर उसे बुला जानकारी ली जाएगी। साथ ही जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अवैध संबंधों के शक में पत्नी को जिंदा जलाने के साथ युवक ने ससुर की गोली मार हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed