{"_id":"645286f1904af273ef04e6b3","slug":"hamirpur-deputy-chief-minister-brajesh-pathak-said-rapid-development-work-in-bjp-government-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से हुए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से हुए विकास कार्य
Wed, 03 May 2023 09:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 May 2023 09:39 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हुए है।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में निकाय चुनाव चरम पर है। जितने जिलों का भ्रमण किया सभी में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हुए है। इन्हीं कार्यों को देखकर जनता भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएंगी। पहले की सरकारें लूट-खसोट में व्यस्त थीं। मनचलों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है, हमारी सरकार में महिलाएं बेटियां सुरक्षित हैं। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुराना तहसील मैदान में आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
बुधवार को मुख्यालय के पुराने तहसील मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों ने स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव चरम पर होने की बात कही। जिसमें पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया। कहा गुरुवार को पहले चरण का चुनाव है। जिससे इस बात का सभी अहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार ने तमाम योजनाओं को लागू कर जनता के हितों में काम किया है। जहां जरूरतमंदों को पक्का मकान व शौचालय मुहैया कराए।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यालय के पुराने तहसील मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों ने स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव चरम पर होने की बात कही। जिसमें पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया। कहा गुरुवार को पहले चरण का चुनाव है। जिससे इस बात का सभी अहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार ने तमाम योजनाओं को लागू कर जनता के हितों में काम किया है। जहां जरूरतमंदों को पक्का मकान व शौचालय मुहैया कराए।
विज्ञापन
वहीं हर घर नल से जल योजना पर काम चल रहा है। वहीं सपा सरकार में बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी मंगाने की जरूरत पड़ती थी। आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना का जिक्र कर उपलब्धियां गिनाई। वहीं वैक्सीन लगवा कोरोना से देश वासियों को सुरक्षित करने की बात कही। सुशासन को लेकर कहा कि बहन बेटियां, व्यापारी अब सुरक्षित है। मनचलों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। पूर्व की सरकारों में एक हजार से भी अधिक दंगे हुए जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी मारे गए। लेकिन भाजपा सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ।
कहा कि सनातनियों की इच्छा पूरी कर राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। वहीं कांग्रेस ने इसके अस्तित्व को मानने से मना कर दिया। धारा 370 हटाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने सपा बसपा के समय लूट खसोट की व्यवस्था होने की बात कही। कहा कि इन पार्टियों के लोग चौथ वसूली करते थे। उन्होंने स्थानीय नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद, सुमेरपुर नगर पंचायत से सिद्घार्थ सिंह के साथ मौदहा व कुरारा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।इस दौरान जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, भाजपा नेता राजीव शुक्ला, शिव प्रकाश सेंगर मौजूद रहे। वहीं जनसभा के बाद डिप्टी सीएम ने नन्हें ब्रजेश को गोद में लेकर दुलराया।