फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Crime: Fetus of newborn found in drain

Hamirpur Crime: नाले में मिला नवजात का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Hamirpur Crime: Fetus of newborn found in drain
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में डेढ़ महीने के भीतर कस्बा मौदहा में तीसरे नवजात का भ्रूण मिला है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार सुबह कस्बे के पढ़ोरी रोड अम्बेडकर पार्क के निकट नाले में एक नवजात शिशु का अल्पविकसित भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।

विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि देखने में छह से सात महीने का बच्चा लग रहा है, क्योंकि अभी बच्चे के लिंग का विकास नहीं हो सका है। जिससे यह नहीं कहा जा सकता है कि लड़की है या लड़का बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले दिसंबर माह में क्रिसमस के दिन कस्बे के भीड़भाड़ भरे इलाके इलाहाबाद बैंक के निकट एक चबूतरे में नवजात शिशु मिला था। उसके अट्ठारह दिन बाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरदहा में नाले पर एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला था। जिसपर पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की थी। अभी पुलिस की जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि तीसरा भ्रूण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed