फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Case of misdeed of a class 2 student accused arrested in police encounter shot in the leg

Hamirpur: कक्षा-दो की छात्रा से दुष्कर्म का मामला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…भर्ती

Thu, 07 Aug 2025 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Aug 2025 09:57 AM IST
सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में मासूम छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur Case of misdeed of a class 2 student accused arrested in police encounter shot in the leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में कक्षा दो की छात्रा से टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सात वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बृजनंदन साहू (45) पुत्र परमानंद उसे टॉफी देने का लालच देकर अपने घर ले गया।

विज्ञापन

उस समय आरोपी के घर पर कोई नहीं था। यहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के पिता ने बताया कि आरोपी का उनके साथ अधिकांश उठना बैठना था। जब बेटी रोती बिलखती खून से सने कपड़े पहनने घर पहुंची, तो परिजनों को आशंका हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल परीक्षण करा आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस स्यावरी गांव के पास बनी कांशीराम कॉलोनी के पास पहुंची, तो आरोपी बृजनंदन साहू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। इससे वो घायल होकर गिर पड़ा। बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed