{"_id":"63fee6324d864e7d0b003495","slug":"hamirpur-car-and-bike-collided-two-died-one-injured-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
Wed, 01 Mar 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:14 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर हाईवे पर कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ललपुरा थाना क्षेत्र के उजनेड़ी गांव निवासी रामसनेही (55) पुत्र रामदास, अपनी बेटी के ससुराल में आयोजित शादी समारोह से गांव के ही विपिन (27) पुत्र बबलू, राम बहादुर (45) पुत्र अलबरिया के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 12.30 बजे कानपुर नगर के सजेती थाना अंतर्गत जवाहर नाला के पास हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विपिन और रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन