फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Brother dies in collision between two bikes, three people including sister injured

Hamirpur Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन सहित तीन लोग घायल

Tue, 18 Jun 2024 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Hamirpur: Brother dies in collision between two bikes, three people including sister injured
दिलशाद की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बरगदिया मोड़ पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार भाई की मौत हो गई। वहीं, बहन सहित तीन घायल हो गए। दोनों घायल युवक बाइक सहित भाग निकले। घायल बालिका को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बांदा जनपद के बिछवाही गांव निवासी दिलशाद उर्फ भोला (22) अपनी बहन नजमा (12) के साथ बाइक से कस्बे की तरफ आ रहा था। बरगदिया मोड़ के समीप सुमेरपुर की तरफ से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में दिलशाद और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गए, लेकिन वह घायल होने के बाद बाइक सहित मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर भाई-बहन को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed