फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Boat Tragedy Three Bodies Recovered from Yamuna NDRF and SDRF Conducting Search Operations

हमीरपुर नाव हादसा: यमुना से निकले तीन शव, NDRF-SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन, तीन अब भी लापता, तलाश जारी

Thu, 07 May 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 10:42 AM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर नाव हादसे में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने एक महिला, एक किशोरी और एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। अन्य तीन लापता लोगों की तलाश में गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

विज्ञापन
Hamirpur Boat Tragedy Three Bodies Recovered from Yamuna NDRF and SDRF Conducting Search Operations
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव में बुधवार शाम हुए दर्दनाक नाव हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है। गुरुवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शव बरामद कर लिए हैं। अभी भी अन्य लापता लोगों की तलाश  की जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले महिला बृजरानी का शव बरामद किया। इसके कुछ समय बाद एक करीब 14 वर्षीय किशोरी का शव भी पानी से निकाल लिया गया है। वहीं, तीसरा शव नौ वर्षीय बच्ची रानी का बरामद हुआ है। हादसे के बाद से कुल छह लोग लापता थे। तीन शव मिलने के बाद अब तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Hamirpur Boat Tragedy Three Bodies Recovered from Yamuna NDRF and SDRF Conducting Search Operations
यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती टीम - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
कुरारा थाना क्षेत्र की भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार देर शाम यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। नाव में नौ लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को नाविक ने सुरक्षित निकाल लिया लेकिन छह लोगों का कुछ पता नहीं चला। देर रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी था। नदी में जाल डालकर लापता लोगों की तलाश की जा रही थी।

Hamirpur Boat Tragedy Three Bodies Recovered from Yamuna NDRF and SDRF Conducting Search Operations
शव निकालने के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

नदी में नाव अचानक पलट गई
कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु की भतीजी की शादी मंगलवार को थी। बुधवार को लड़की की विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से अभियान शुरू कराया
नाव चला रहे विष्णु , रिंकू पुत्र राजू निवासी कुतुबपुर पटिया और पारुल पुत्री बउआ निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी कुरारा भेजा गया, जहां उनका उपचार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।





एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई
पुलिस ने कुतुबपुर से पटिया तक यमुना नदी में जाल बिछाकर लापता छह लोगों की तलाश की। आसपास के गोताखोरों को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नाव ओवरलोड होने जैसी बात सामने नहीं आई है। अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed