फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur BJP mla Ashok Singh Chandel Sentenced to life imprisonment in murder case

इस भाजपा विधायक को उम्रकैद की सजा, 26 जनवरी 1997 की वो घटना आज भी लोगों को झकझोर देती है

Fri, 19 Apr 2019 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur  BJP mla Ashok Singh Chandel Sentenced to life imprisonment in murder case
भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल
यूपी के हमीरपुर जिले से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को बड़ा झटका लगा है। 1997 में हुए एक हत्याकांड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विधायक सहित 10 लोगों को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 26 जनवरी 1997 में दिनदहाड़े पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। साथ ही पांच अन्य घायल भी हुए थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को हिलाकर रख दिया था। हत्याकांड में विधायक अशोक चंदेल, उनके निजी गनर सहित 11 लोगों को नामजद किया गया था। इस दौरान विधायक चंदेल को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। 
विज्ञापन


 

चंदेल ने जेल में रहकर ही चुनाव लड़ा और सांसद बन गए

चंदेल ने जेल में रहकर ही चुनाव लड़ा और सांसद बन गए। विधायक चन्देल के निजी गनर रुक्कू को इस सामूहिक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई थी। जिला जज ने उसे दोषी करार दिया था। सजा के बाद खुद अशोक चंदेल और उनके साथ सामूहिक हत्याकांड में बरी हुए दस अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी थीं।

इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक अशोक चंदेल व अन्य को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। चंदेल के अलावा रघुवीर सिंह, आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू, साहब सिंह, भान सिंह, प्रदीप सिंह, उत्तम सिंह, श्याम सिंह आदि को सजा सुनाई गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed