फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur BJP mla Ashok Singh Chandel Sentenced to life imprisonment case

हत्यारे विधायक से फोन पर हुई पुलिस की बात लेकिन हाथ खाली, सोमवार को हाजिर हो सकता है अशोक

Sat, 11 May 2019 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur  BJP mla Ashok Singh Chandel Sentenced to life imprisonment case
विधायक अशोक सिंह चंदेल ने लगाया जनता दरबार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के छह दिन बाद भी यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस विधायक अशोक चंदेल समेत अन्य दोषियों में से एक को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सभी को तामील कराने का सोमवार तक समय स्थानीय अदालत की ओर से दिया गया है। पुलिस सोमवार को विधायक समेत सभी अभियुक्त अदालत में हाजिर होने का इंतजार कर रही है। इस बात की चर्चाएं तेज हैं। 
विज्ञापन


मुख्यालय में 22 वर्ष पूर्व हुए सामूहिक हत्याकांड में उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा पिछले 19 अप्रैल को विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने सभी के खिलाफ छह मई को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है, और न ही किसी ने अदालत में सरेंडर किया है।
विज्ञापन


दोषियों  की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाल केपी सिंह, कुरारा थानाध्यक्ष केके पांडेय व ललपुरा थानाध्यक्ष बांकेबिहारी की टीमें लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही हैं। जानकारों की मानें तो विधायक समेत सभी अभियुक्त सोमवार को अदालत में हाजिर होंगे। इस बात की जगह-जगह चर्चाएं भी जोर पकड़े हैं। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि कोतवाल केपी सिंह की विधायक से मोबाइल पर बात हुई है। जिसमें विधायक ने सभी के साथ सोमवार को अदालत में हाजिर होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed