{"_id":"63ea285bb859a57ea40dbae9","slug":"hamirpur-attempt-to-load-truck-on-mineral-team-mine-officer-narrowly-escaped-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: खनिज टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे खनन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: खनिज टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे खनन अधिकारी
Mon, 13 Feb 2023 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
खनिज टीम पर ट्रक चढ़ाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में अवैध खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम पर ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें खनन अधिकारी सुभाष सिंह बाल-बाल बच गए। इसके बाद ट्रक का पीछा कर उसको रोका गया। मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रविवार रात थाना चिकासी अंतर्गत चौकी रेहुटा के पास खनन अधिकारी सुभाष सिंह पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रक चालक द्वारा टीम पर जान से मारने की नियत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। चालक मौके से ट्रक भगा ले गया।
विज्ञापन
टीम ने ट्रक का पीछा किया एवं रोकने के प्रयास के लिए आगे बैरियर लगाया गया। ट्रक चालक ने बैरियर को तोड़कर ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा लिया एवं भागने लगा। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया। जिसमें एक चालक अजय उर्फ राहुल उडेसर जनपद फिरोजाबाद मौके से भाग गया, दूसरे चालक नरेंद्र कुमार निवासी उडेसर जनपद फिरोजाबाद को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन